बारिश के मौसम में पानी की किल्लत, नाराज आदिवासियों ने की अनोखे तरीके से सड़क जाम, रेल ट्रेक पर बाईक दौडाते……

By: PalPal India News
June 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। कई लोग रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाते नजर आ रहे हैं। दरअसल पानी और बिजली की किल्लत से परेशान आदिवासियों ने सड़क जाम कर दी थी। इसके बाद लोग रेलवे ट्रैक से निकलने लगे।

मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर से सामने आया है, जिसमें लोग लाइन लगाकर एक के बाद एक बाइक निकाल रहे हैं। वीडियो देखर आपको ऐसा लग सकता है कि यह ट्रैक खासतौर पर बाइक के लिए ही बना है, जबकि यह रेलवे ट्रैक है, लेकिन किसी को भी अपनी जान की परवाह नहीं है। बताया जा रहा है कि यहां बिजली और पानी की कमी से परेशान आदिवासियों ने सड़क जाम की थी। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में उन्होंने रेलवे ट्रैक पर ही बाइकें दौड़ा दीं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।

शंकरपल्ली रेलवे स्टेशन की घटना

घटना शंकरपल्ली रेलवे स्टेशन के पास हुई। रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक पर कार को देख सभी अधिकारी और कर्मचारी हैरान रह गए। पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया। एहतियातन बेंगलुरू-हैदराबाद के बीच ट्रेनों को रोक दिया गया। जब कार पटरी से बाहर गई तो रेल सेवाएं दोबारा शुरू हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *