‘बाबरी मस्जिद गिरने पर दंगे हमने करवाए’, हिंदू-मुसलमानों को जोड़कर हमने दंगा फसाद होने में पूरी कोशिश की-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह

By: PalPal India News
April 17, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक ऐसा बयान दे दिया जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि बाबरी मस्जिद शहीद हुई तब हमने हिन्दू मुसलमानों को जोड़कर दंगा फसाद होने में पूरी कोशिश की।

आपको बता दे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की एक कार्यक्रम के दौरान जुबान फिसल गई। शाजापुर के चौबदार वाडी में मुस्लिम समाज द्वारा सद्भावना सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार को घेरने लगे। इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब बाबरी मस्जिद शहीद हुई तब मैं कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष था। भोपाल में 1947 में भी ऐसे दंगा नहीं हुआ, लेकिन बाबरी मस्जिद गिरने पर दंगा हुआ। उन्होंने कहा, दंगा फसाद होने में हमने पूरी कोशिश की। दरअसल, दिग्विजय सिंह कहना चाहते थे कि दंगा फसाद रोकने की कोशिश की लेकिन उनकी जुबान फिसल गई। कांग्रेस नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उन्होंने कहा, ”बाबरी मस्जिद जब शहीद हुई थी, उस समय में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष हुआ करता था। मैंने लगभग दो हफ्ते तक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दफ्तर में रात बिताई। घर नहीं जाता था। लेकिन हिंदू-मुसलमानों को जोड़कर हमने दंगा फसाद होने में पूरी कोशिश की।” यहां उन्होंने ‘दंगा फसाद रोकने’ की बजाय ‘दंगा फसाद होने में पूरी कोशिश’ कह दिया।

BJP ने बताया ‘कुबूलनामा’

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के दंगे भड़काने के बयान पर एमपी के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उन पर निशाना साधा है। मंत्री सारंग ने वीडियो को ट्वीट कर कहा, सुनिए दिग्विजय सिंह का कबूलनामा। मंत्री ने कहा, बाबरी मस्जिद को शहीद कहने वाले दिग्विजय सिंह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने दंगे करवाए। दिग्विजय सिंह की मानसिकता हिन्दू विरोधी है। कांग्रेस ने हर समय दंगे भड़काने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *