नहीं कर पाए Apple और Samsung जो काम, चीनी कम्पनी ने कर दिखाया, बनाया दुनिया का सबसे पतला……

By: PalPal India News
March 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। Apple और Samsung से पहले चीनी कंपनी ने दुनिया का सबसे Slim स्मार्टफोन पेश करके तहलका मचा दिया है। MWC ने आज से अपनी कंपनी की शुरुआत की है। इस बड़े टेक इवेंट से पहले ही चीनी कंपनी ने Apple और Samsung को चौंका दिया है। कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड में दुनिया के सबसे पतले स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है।

स्पेन की राजधानी बार्सिलोना में आज से आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 से पहले ही इस स्लिम फोन को पेश किया गया है। चीनी कंपनी का यह Slim स्मार्टफोन महज 5.75mm पतला है। कंपनी इसे दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन बता रही है। जनवरी में आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान सैमसंग ने अपने सबसे पतले स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge को टीज किया था। वहीं, एप्पल भी iPhone 17 Slim या iPhone 17 Air पर काम कर रहा है।

चीनी ब्रांड Tecno ने अपने इस स्लिमेस्ट स्मार्टफोन को Spark Slim के नाम से पेश किया है। इस फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन के बैक में 50MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में टेक्नो के इस फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन के फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं। Tecno Spark Slim का यह कॉन्सेप्ट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन Apple और Samsung के पतले फोन को टक्कर देगा।

यह Slim फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें कंपनी ने ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया है। हालांकि, प्रोसेसर की जानकारी रिवील नहीं की गई है। यह फोन 5,200mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का कैमरा मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें 4.04mm मोटी बैटरी दी गई है। इस फोन में एल्युमीनियम बॉडी और स्टेनलेस स्टील का फ्रेम यूज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *