WhatsApp लेकर आ रहा है कमाल का फीचर, अब फालतू बर्बाद नहीं होगा डेटा, जाने पूरी खबर

By: PalPal India News
April 19, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिWhatsApp इस समय सबसे सबसे बड़ा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। वॉट्सऐप अब एक ऐसा फीचर लॉन्च करने जा रहा है जिससे यूजर्स को इंटरनेट डेटा की खपत काफी कम हो जाएगी। इससे करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत मिलने वाली है।

दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। दुनियाभर में करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स इसका इस्तेमाल एक दूसरे से कनेक्ट रहने के लिए करते हैं। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत और उन्हें एक नया एक्सपीरियंस देने के लिए नए-नए फीचर्स लाती रहती है। अगर आप वॉट्सऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो अच्छी खबर यह है कि कंपनी अब के ऐसा फीचर ला रही है जिससे आपका महंगा इंटरनेट डेटा बर्बाद नहीं होगा।

हम सब जानते हैं कि आज के समय में फोटो-वीडियो शेयर के लिए लिए वॉट्सऐप एक प्रमुख जरिया बन चुका है। दिनभर मीडिया फाइल्स आने की वजह से डेट की खपत भी अधिक होती है। लेकिन, अब एक ऐसा फीचर आने वाला है जिससे वॉट्सऐप आपका इंटरनेट डेटा बर्बाद होने से बचाएगा। आइए आपको अपकमिंग फीचर के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

WABetaInfo ने दी बड़ी जानकारी

WABetaInfo के मुताबिक वॉट्सऐप यूजर्स को जल्द ही एक ऐसा फीचर मिलने वाला है जिससे यूजर्स यह तय कर पाएंगे कि वॉट्सऐप पर आटोमैटकली डाउनलोड होने वाली मीडिया फाइल्स किस क्वालिटी में चाहिए। अपकमिंग फीचर डेटा सेविंग में काफी बड़ी मदद करने वाला है। वॉट्सऐप एक ऐसा सिस्टम डिजाइन कर रहा है जिसमें कोई यूजर अगर हाई क्वालिटी में फोटो या फिर वीडियो सेंड करता है तो ऐप उस फाइल का एक स्टैंडर्ड वर्जन भी बनाएगा। अगर यूजर ने अपने सेटिंग में आटो डाउनलोड को स्टैंडर्ड वर्जन में सेट कर रखा है तो वह फाइल स्टैंडर्ड वर्जन में ही डाउनलोड होगी भले ही वह हाई क्वालिटी में भेजी गई हो।

WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि करोड़ों यूजर्स के पास अब डेटा और स्टोरेज दोनों को कंट्रोल करने का ऑप्शन होगा। यह फीचर ग्रुप चैट में यूजर्स की बड़ी मदद कर सकता है। यूजर्स अनचाही फोटो को स्टैंडर्ड वर्जन में डाउनलोड करके अपनी डेटा की खपत को कम कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *