शादीशुदा महिला गांव के ही एक आदमी के साथ भागी, तो पति ने बुलडोजर से ढहा दिया लड़के और उसके रिश्तेदारों के घर

By: PalPal India News
March 26, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। देश में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन तो आपने देखा होगा, लेकिन बुलडोजर एक्शन का ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे।

ऐसा एक मामला गुजरात के भरूच जिले में एक हैरान करने वाला है। यहां एक शादीशुदा महिला गांव के ही एक आदमी के साथ भाग गई। इसके बाद महिला के पति और उसके परिवार वालों ने गुस्से में आकर प्रेमी और उसके रिश्तेदारों के घर पर बुलडोजर चलवा दिया। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल घटना भरूच जिले जंबूसर तालुका के करेली गांव की है जहाँ आणंद जिले में स्थित अंकलाव तालुका की एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी महेश फुलमाली के साथ भाग गई। महेश फुलमाली पहले से तलाकशुदा है और जंबूसर तालुका के करेली गांव का निवासी है। जब महिला के पति और ससुरालवालों को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने महेश फुलमाली के घर जाकर उसकी परिवार को धमकाया और दो दिन में उसे पेश करने की मांग की। आरोपी हेमंत पधियार, सुनील पधियार, बलवंत पधियार, सोहम पधियार और चिराग पधियार महिला के साथ फरार व्यक्ति के घर पहुंचे और उसके परिजनों से कहा कि वे उसे दो दिन के अंदर पेश करें।

महेश के न आने पर, गुस्साए परिजनों ने फुलमाली की बहन से मारपीट भी की। इसके बाद शुक्रवार रात करीब 9 बजे महिला के परिजन बुलडोजर लेकर पहुंचे और महेश फुलमाली तथा उसके रिश्तेदारों के छह मकानों को आंशिक रूप से गिरा दिया। इनमें शेड, टॉयलेट ब्लॉक और अलग से बने कमरे शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *