माँ ने किया टीवी देखने को किया मना तो 14 साल नाबालिग बेटे ने लगाईं फांसी

By: PalPal India News
June 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमां की डांट सुनने के बाद छात्र काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसका शव पास के खाली पड़े मकान में फंदे से लटका मिला।

हिमाचल प्रदेश से यह वारदात सामने आई है। बिलासपुर जिले के पनोह गांव में 14 साल के एक लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इसकी वजह उसकी मां ने उसे टीवी देखने से मना कर पढ़ने के लिए कहा था। इसी बात से नाराज होकर 14 साल के लड़के ने अपनी जान दे दी।पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार की है। जब दसवीं कक्षा का छात्र अपने घर पर टीवी देखने की जिद कर रहा था। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए परिवार के सदस्यों के बयानों के अनुसार, किशोर की मां ने उसे टीवी देखने से मना किया और स्कूल का काम करने को कहा।

खाली पड़े मकान में मिला शव

इसके बाद लड़का घर से चला गया लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर एक पुराने खाली पड़े मकान में फंदे से लटका मिला।

शव का कराया गया पोस्टमार्टम

घटना के बाद पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस शव को घुमारवीं अस्पताल ले गई। शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। घुमारवीं के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस पूरे में मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *