पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर ग्राम सकरा में 22 वर्ष से एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी की हत्या कर दी। घटना सुबह तकरीबन 4 की है, बताया जा रहा है कि जब किशोरी वॉशरूम के लिए घर के बाहर निकली तभी आरोपी ने उसे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया किशोरी की चेक सुनकर उसके माता-पिता और बहन जब मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ी हुई थी। अनिल फाइनल में परिवार वाले इलाज के लिए किशोरी को पाटन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
2 दिन पहले आरोपी ने दी थी जान से मारने की धमकी
ग्राम सकरा में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी पाटन के शासकीय स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी, वही 22 वर्ष की आरोपी राकेश कुमार प्राइवेट जॉब करता था। जानकारी के मुताबिक राकेश अक्सर ही छात्र के साथ छेड़खानी करता था और उस पर जबरन दबाव शादी का बना रहा था। किशोरी ने कई बार राकेश से यह भी कहा था कि अगर वह उसे परेशान करना नहीं छोड़ता है तो वह पुलिस से शिकायत कर देगी। 2 दिन पहले किशोरी जब गांव से स्कूल जा रही थी उसे दौरान राकेश ने रास्ते में उसे रोका और फिर से शादी का दबाव बनाया किशोरी ने हर बार की तरह इस बार भी उससे बात करने से मना कर दिया, और स्कूल चली गई। राकेश ने किशोरी को धमकी दी थी कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह जान से खत्म कर देगा।
कुल्हाड़ी से दो से तीन बार किशोरी के ऊपर किया वार
किशोरी के परिवार में उसकी छोटी बहन और माता-पिता है। पिता किसान है। ग्राम साकरा में हुई इस घटना के बाद से शोक पसरा हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों की शिकायत पर राकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया है की छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी और राकेश के बीच कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था और फिर उसका बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि घटना उस दौरान हुई जब किशोरी घर से बाहर निकली, और राकेश वहां पर छिपकर बैठा हुआ था। अचानक ही उसने कुल्हाड़ी से दो से तीन बार किशोरी के ऊपर किया और फिर वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।