जब एसपी साहब खुद ग्राहक बनकर हुक्का पीने गए, डीडीपुरम में एसपी, सीओ और प्रेमनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर पकड़ा…

By: PalPal India News
April 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिउत्तर प्रदेश के बरेली जिले में खुद एसपी साहब ग्राहक बनकर हुक्का पीने के लिए चले गए और फिर उसी को बार को सील कर दिया।

दरअसल बरेली के थाना प्रेमनगर इलाके के डीडीपुरम में एसपी, सीओ और प्रेमनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सात हुक्काबारों पर कार्रवाई की है। शहर के हुक्का बारों में हो रहे गलत हरकतों की पुलिस को शिकायत मिली थी। इसी को देखते हुए एसपी साहब खुद हुक्का बार में ग्राहक बनकर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है। जिसमें फौरन कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत 13 लोगों को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए लोगों में मां-बेटे भी शामिल

पुलिस ने जब कार्रवाई की तो एक रेस्टोरेंट मे कई लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें मां-बेटे भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से कई हुक्के भी बरामद किए हैं। बरेली में लंबे समय से अवैध रूप से कई रेस्टोरेंट में हुक्का दिया जाता है।

अवैध हुक्का बारों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

एसपी सिटी ने बताया कि अवैध हुक्का बारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर आधा दर्जन से अधिक रेस्टोरेंट में छापेमारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *