अवैध संबंध के लिए नहीं मानी युवती तो सास-ससुर के सामने मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

By: PalPal India News
August 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिबिहार के नवगछिया में एक महिला अवैध संबंधों के लिए तैयार नहीं हुई तो आरोपी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक महिला शादीशुदा थी और उसके सास-ससुर के सामने ही उसकी हत्या कर दी गई। मामला नवगछिया जिल के गोपालपुर थाना क्षेत्र का है। यहां तीनटंगा के बालू टोला में एक महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक काफी समय से महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। जब महिला ने उसका विरोध किया तो उसने गुस्से में आकर गोली चला दी। नवगछिया पुलिस ने आरोपी को घटना के महज 2 घंटे के बाद गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है। घटना की सूचना पर तत्काल गोपालपुर थाना टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और क्राइम सीन को संरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम बुलाई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई।

मृतका की पहचान मोनी देवी उम्र लगभग 26 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रकाश मंडल अक्सर महिला के घर के आसपास मंडराता था और उसे परेशान करता था और महिला से हमेशा मोबाइल नंबर मांगा करता था। महिला द्वारा कई बार मना किए जाने और चेतावनी देने के बावजूद आरोपी अपने इरादों से बाज नहीं आया।

परिजनों की पकड़ से भागा आरोपी

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। परिजनों ने करीब 4 घंटे तक शव को घटना से पुलिस को उठाने नहीं दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया था। आरोपी ने जिस कट्टे से गोली चलाई थी, उसे भी छीन लिया था, लेकिन आरोपी खुद को छुड़ाने में सफल रहा और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुकान चलाकर परिवार पालती थी बहू

पीड़िता के परिजनों ने कहा कि आरोपी प्रकाश मंडल उसके साथ बीती रात में गलत संबंध बनाने का दवाब बना रहा था। शुक्रवार सुबह 8 बजे फिर आरोपी घर आकर बहस करने लगा। इसके बाद हथियार लेकर आया और गोली मार दी। गोली मार कर भाग रहा था तो उसको पकड़ लिया। उसके पास जो हथियार था उसको भी छीन लिया, लेकिन गुलों मंडल ने आरोपी को छुड़वा कर फरार करवा दिया। मृतक महिला की सास ने कहा कि मेरी बहू ने कहा कि मेरा नंबर मांग रहा है, जिसके बाद मैंने कहा कि तुम घर जाओ, लेकिन वो घर नहीं गई। इसी बीच प्रकाश मंडल ने मेरी बहू को गोली मार दी। बहू दुकान चला कर घर का भरण पोषण करती थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *