‘मेरे पति आज जहां भी होंगे, उन्हें शांति मिलेगी…,’ ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी को धन्यवाद करते हुए बोलीं शुभम द्विवेदी की पत्नी

By: PalPal India News
May 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिपहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ने पीएम मोदी को धन्यवाद करते हुए कहा कि मेरे पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं।

भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया। इस पर अब पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था और जिस तरह से उन्होंने (पाकिस्तान को) जवाब दिया, उसने हमारे भरोसे को कायम रखा है। यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है। मेरे पति आज जहां भी होंगे, उन्हें शांति मिलेगी।” उन्होंने कहा “भारत ने सिंदूर उजड़ने का बदला लिया। ऑपरेशन सिंदूर का नाम देखकर मैं बहुत रोई।”

शुभम द्विवेदी के पिता ने जताया आभार

शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने भी पीएम मोदी का आभार जताया है। उन्होंने इस जवाबी कार्रवाई के लिए पीएम मोदी को शुक्रिया कहा है। बेटे को खोने का गम अभी भी उनके लिए हरा है और ऐसे में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई ने उनके कलेजे को ठंडक दी है। संजय द्विवेदी ने इस जवाबी कार्रवाई की सराहना की और पीएम मोदी को इसका श्रेय देते हुए धन्यवाद कहा है। उन्होंने ये भी कहा कि उनके बेटे की मौत का बदला भारत ने ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *