मध्य प्रदेश में कौन से 5 जिलों में होगी मॉक ड्रिल, आपका जिला भी है शामिल यहाँ देखे

By: PalPal India News
May 6, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश सरकार 7 मई को शाम 4 बजे पांच प्रमुख जिलों में मॉक ड्रिल कराएगी इन जिलों में -भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी शामिल है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका के मद्देनजर देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल बुधवार को होने जा रही है। इसमें ब्लैकआउट, हवाई हमले के सायरन, आपात स्थिति में सुरक्षित जाने का अभ्यास शामिल है।

प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल कराये जाने की घोषणा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल के तहत 7 मई को राज्य के पांच प्रमुख शहरों में प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल कराये जाने की घोषणा की है। शहरों में राज्य की राजधानी भोपाल के साथ इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी शामिल हैं। मॉक ड्रिल का पांचों जिलों में शाम को चार बजे एक साथ किया जाएगा। यानी बुधवार शाम को चार बजे दुश्मन के हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजेंगे।

मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा

सीएम मोहन यादव ने बताया कि मॉक ड्रिल में चेतावनी सायरन, क्रैश ब्लैकआउट, आपात स्थिति में निकासी योजना जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी। सीएम ने आगे बताया कि इस उद्देश्य के लिए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

इस बीच, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि राज्य सरकार मंगलवार शाम को इस उद्देश्य के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगी। हालांकि इससे पहले जिला प्रशासन पुलिस, होमगार्ड, एसडीईआरएफ (राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल), स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों की बैठक करेगा। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा से जुड़े सभी स्वयंसेवकों को बुलाया गया है और आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *