पलपल इंडिया प्रतिनिधि,उज्जैन। उज्जैन के चक्रतीर्थ भैरव मंदिर में सोशल मीडिया रील बनाने के लिए एक अघोरी भगवान की प्रतिमा पर चढ़ गया और सिगरेट पीने लगा। जैसे ही उसका यह वीडियो वायरल हुआ भक्तों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा और नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई। यह अघोरी प्रयागराज कुंभ में भी वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए एक कथित अघोरी चक्रतीर्थ स्थित भैरव मंदिर में भगवान की प्रतिमा पर चढ़ गया था। इस दौरान वह सिगरेट भी पी रहा था। रील वायरल होने पर लोगों ने कथित अघोरी को पकड़कर जमकर पीट दिया। इस दौरान वह उससे नाक रगड़वाकर माफी भी मंगवाई गई।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को चक्रतीर्थ स्थित भैरव मंदिर में एक कथित अघोरी हाथों में सिगरेट लेकर भगवान की प्रतिमा पर चढ़ गया था। सिर पर काली पगड़ी बांधे आंखों में काला चश्मा लगाए हुए था। उसने पैरों में घुंघरू भी पहन रखे थे।
जिसका वीडियो किसी व्यक्ति ने बना लिया और उसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो देखकर बाबा बमबम नाथ के शिष्यों ने उसे तलाशकर पकड़ लिया। उसे लाठी व लात-घूंसों से जमकर पीटा गया। लोगों ने कथित अघोरी से नाक रगड़वाकर माफी भी मंगवाई। मांफी मंगवाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।