इधर पत्नी मायके गई, तो उधर पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

By: PalPal India News
March 6, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,इंदौर। इंदौर शहर के रुस्तम का बगीचा में रहने वाले युवक रवि पुत्र तूफान सिंह ने फांसी लगा ली। करता था बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट।

दरअसल तुकोगंज पुलिस के मुताबिक इंदौर शहर के रुस्तम का बगीचा में रहने वाले युवक रवि पुत्र तूफान सिंह ने फांसी लगा ली पुलिस को जैसे ही इस वारदात का पता चला तो छानबीन में यह पाया गया की वह शराब पीने का आदी था। और शराब पीकर नशे में बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट करता था। कई बार उन दोनों के बीच इस बात को लेकर बहुत लड़ाई हुई और उसने कई बार पति को समझाया लेकिन पति के न मानने पर उससे तंग आकर पत्नी दो दिन पहले ही मायके चली गई थी।

शुरुआती छानबीन में यह पाया गया है की पत्नी के माइके जाने से वह दुखी था जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। हालाँकि पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *