ताजमहल में घूमते समय पर्यटक की अचानक बिगड़ी तबीयत, गिर पड़े और हो गई मौत

By: PalPal India News
May 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिताजमहल में घूमते समय महाराष्ट्र के पर्यटक की आचानक तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ताजमहल घूमने आए पर्यटक की अचानक बिगड़ी थी तबीयत, वो गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। अबतक मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। ताजमहल देखते समय जैसे ही पर्यटक गिरे तुरंत एएस आई और सीआईएसएफ की टीम ने उन्हें व्हील चेयर पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले से ही उनकी मौत हो गई थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महाराष्ट्र के रहने वाले थे शिवलिंग बबय्या

महाराष्ट्र के लातूर जिले के रहने वाले शिवलिंग बबय्या स्वामी अपने परिवार के साथ आगरा घूमने आए थे और बुधवार को पूरे परिवार के साथ वे ताजमहल देखने पहुंचे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि, उनकी तबियत पहले से ही ठीक नहीं थी और ताजमहल देखते ही उनकी तबियत और ज्यादा बिगड़ने लगी। आगरे से पहले पूरा परिवार जयपुर गया था, वहां भी उन्होंने हल्की बेचैनी और थकावट की शिकायत की थी। परिवार वालों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी और आगरा की यात्रा कैंसिल करने की बात कही लेकिन वे तैयार नहीं हुए औक कहा कि मैं ठीक हूं। परिवार की सलाह के बावजूद उन्होंने आराम करने की बजाय यात्रा जारी रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *