पलपल इंडिया प्रतिनिधि। घर में जमे हुए सीमेंट से भरे प्लास्टिक के ड्रम में लाश के टुकड़े होने की खबर से हड़कंप मच गया. सौरभ की पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. उत्तर प्रदेश में मेरठ के एक मर्चेंट नेवी में नौकरी करने वाले शख्स सौरभ राजपूत की हत्या के इस मामले में किसी और को नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है.
दरअसल, मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर का है जहां मर्चेंट नेवी में काम करने वाला सौरभ राजपूत अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और 5 साल की बेटी के साथ रहते थे . बताया जा रहा है कि फिलहाल उन की पोस्टिंग लंदन में थी. ये भी बताया जा रहा है कि सौरभ कुछ दिन पहले ही लंदन से मेरठ आए थे. सौरव कुमार ने 2016 में लव मैरिज की थी और इसके बाद उन का परिजनों से विवाद चल रहा था. मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी और सौरभ के पिता मुन्ना लाल का परिवार इस शादी को स्वीकार नहीं कर रहा था। उसके बाद भी मुन्नालाल ने सौरभ और मुस्कान को घर में जगह दी। उस समय सौरभ मर्चेट नेवी में नौकरी करता था। मुस्कान के प्यार में सौरभ ने नौकरी छोड़ दी। उसके बाद घर में विवाद होने लगा। परिवार के लोगों ने सौरभ को बेदखल कर दिया।
जिसके बाद मुस्कान और सौरभ इंद्रानगर के फेज वन में किराए का मकान लेकर रहने लगे। सौरभ ने तभी अपने नाम के सामने रस्तोगी लगा लिया। 2019 में मुस्कान ने बेटी पीहू को जन्म दिया। उसके बाद 2023 में सौरभ लंदन के माल में सेल्समैनजर की नौकरी करने के लिए चला गया। सौरभ के लंदन जाने के बाद मुस्कान को इंद्रानगर के रहने वाले शाहिल शुक्ला से प्यार हो गया था।
26 फरवरी को सौरभ लंदन से घर आया था। 28 फरवरी को उनसे बेटी पीहू का जन्मदिन मनाया। अचानक ही सौरभ को मुस्कान और शाहिल के रिश्ते के बारे में जानकारी मिली, जो दोनों के बीच में दीवार बनकर खड़ा हो गया। तब मुस्कान ने शाहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या का प्लान रचा। चार मार्च को घर के अंदर सौरभ की हत्या की। फिर लाश के टुकड़े किए और लाश को एक प्लास्टिक के ड्रम में रखकर उसमें सीमेंट के घोल से भर दिया था. उसके बाद प्रेमी संग शिमला घूमने के लिए चली गई। चौदह दिन शिमला से लौटने के बाद हत्या का पर्दाफाश हो गया।
सौरभ के बैंक खाते में छह लाख की रकम थी। वह रकम मुस्कान और शाहिल निकाल नहीं पा रहे थे। तब मुस्कान अपने मायके गौरीपुरा गई। उसने अपनी मां कविता रस्तोगी से बैंक खाते से रकम मांगने के लिए मदद मांगी। तब मुस्कान ने अपनी मां को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।उसके बाद कविता रस्तोगी ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। तब पुलिस ने मुस्कान और शाहिल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानेदही पर ड्रम को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ले गए।