मायके में थी पत्नी, पति करता रहा फोन, द्वारकापुरी थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड

By: PalPal India News
July 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। इंदौर के द्वारकापुरी थाने में पदस्थ कांस्टेबल अनुराग ने गुरुवार सुबह ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली. सुसाइड से पहले उसने अपने एक दोस्त को कॉल कर कहा कि “पत्नी फोन नहीं उठा रही, अब मेरी लाश देखेगी. इंदौर के द्वारकापुरी थाने में पदस्थ सिपाही अनुराग भागोर ने सरकारी रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसमें मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भिजवा दिया है।

दरअसल यह पूरा मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। जहां थाने पर ही पदस्थ 28 वर्षीय आरक्षक अनुराग भागोर ने दिग्विजय मल्टी में मौजूद अपने ही घर में सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। इसमें बताया जा रहा है कि आरक्षक का कुछ दिन पहले पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। वही आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। अनुराग 2 महीने पहले ही दिग्विजय मल्टी में रहना आया था, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाया है।

दोस्त से कहा “मैसेज का भी जवाब नहीं दे रही”
सुसाइड से पहले अनुराग ने अपने एक दोस्त को कॉल किया और कहा कि “वो मेरा फोन नहीं उठा रही, मैसेज भी देख रही है पर जवाब नहीं दे रही. उससे कह देना अब मेरी लाश मिलेगी, और वो मेरी लाश के पास भी ना आए.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *