पत्नी की ईंट से कुचलकर हत्या की फिर गला काटा जिन्दा न बाच सके तो छत से नीचे फेंक दिया, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

By: PalPal India News
May 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिकानपुर के चौबेपुर कस्बे में महिला का लहूलुहान शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दे मामला जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पत्नी का गला काटा और फिर जिंदा न बच सके, इसके लिए उसे छत से नीचे फेंक दिया। फिलहाल घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मृतक महिला के परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी जा रही है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।

निर्मम तरीके से की हत्या

जानकारी के अनुसार आरोपी पति रामू शराब का आदि था। वह अक्सर शराब के नशे में घर आकर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था और नशे की हालत में मारपीट करता था। आस-पास के लोगों ने बताया कि कल रात को भी रामू ने अपनी पत्नी के साथ बड़ी बेरहमी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसने ईंट से कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी रामू ने पत्नी की ईंट से कूंच कर हत्या करने के बाद उसका गला भी काट दिया ताकि वह जिंदा न बच पाए और फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *