युवक ने मैट्रोमोनियल साइट की मदद से 8 नौकरीपेशा महिलाओं को प्रेम जाल में फंसा, उनके नाम से लाखों का लोन कराया पास

By: PalPal India News
March 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। यूपी के सोनभद्र जिले में एक शख्स ने कई महिलाओं से शादी करके ठगी की है। शख्स ने आठ महिलाओं को अपने जाल में फंसाया है और उनके नाम से लाखों का लोन भी निकलवा लिया। शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस की टीम प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

दरअसल यहाँ युवक ने मैट्रोमोनियल साइट की मदद से नौकरीपेशा महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे की और फिर उनके नाम से लाखों रुपये का लोन निकलवा लिया। इस मामले में तीन शिक्षिकाओं ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर एक शिक्षक पर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत की।

दो पत्नियां मिलीं तब हुआ खुलासा

दरअसल, शुक्रवार को दो शिक्षिकाएं चुर्क क्षेत्र स्थित एक स्कूल पहुंचीं। यहां दोनों ने बताया कि इस स्कूल में तैनात एक शिक्षक ने उनसे शादी की है। मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद दोनों शिक्षिकाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं। इस मामले में उन्होंने आरोपी चुर्क चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद दोनों शिक्षिकाएं स्कूल की शादीशुदा शिक्षिका को भी लेकर कोतवाली पहुंचीं।

आठ महिलाओं से शादी करने का आरोप

कोतवाली पहुंची संतकबीरनगर निवासी एक अन्य शिक्षिका ने भी इसी आरोपी से शादी होने की बात कही। उसने बताया कि आरोपी ने उससे 42 लाख का लोन भी पास कराया है। तीनों महिलाओं का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति ने सात से आठ नौकरीपेशा महिलाओं को धोखे में रखकर शादी की है। इसमें देवरिया, संतकबीरनगर, गोरखपुर जिले की महिलाएं शामिल हैं। आरोपी ने उनसे पैसे भी लिए हैं। महिला अपने भाई और पिता के साथ पहुंची थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *