बस्ती, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दीवानी कोर्ट परिसर में उस समय हंगामा मच गया जब दो महिलाओं ने एक वकील की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
मामला कोर्ट के गेट नंबर तीन का बताया जा रहा है, जहां दो महिलाओं ने एक वकील पर फोन पर गाली देने का आरोप लगाया। इसी बात से नाराज़ होकर उन्होंने वकील का कॉलर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे @priyarajputlive नाम के X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया गया।
इस घटना के बाद पीड़ित वकील ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से न्याय की मांग की है। वहीं, इस घटना के बाद वकीलों में भी नाराज़गी देखी जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे की सच्चाई जानने का प्रयास किया जा रहा है।