बुर्का पहनकर आई महिलाओं ने पार किये कीमती कैश और ज्वेलरी, CCTV में रिकॉर्ड हुई वारदात

By: PalPal India News
March 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दो महिलाओं ने बुर्का पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिलाओं ने बड़ी ही चलाकी से घर के बाहर रखी चाबी से दरवाजा खोला और घर में घुसकर कीमती कैश और ज्वेलरी चुरा ले गईं।

यह घटना इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र शिवसागर प्लेस इलाके के एक घर में हुई, जब घर की मालकिन अपने बच्चे को स्कूल से लेने गई थी। इस बात की फायदा उठाकर आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह साड़ी घटना सीसीटीवी  में रिकॉर्ड हो गई जिसक एबाद से ही घटना का सीसीटीवी फुटेज जमकर वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में साफ़ दिखाई दे रहा है की दो महिलाएं बुर्का पहने हुए चोरी करते हुए नजर आ रही हैं। पुलिस ने अब इस फुटेज को जांच के लिए लिया है और आरोपी महिलाओं की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपी जल्द ही पकड़ में आ सकते हैं। पलासिया थाना पुलिस ने चोरी की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है वही आसपास के इलाकों में भी छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी महिला की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *