WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच महामुकाबले का इंतजार

By: PalPal India News
June 9, 2025

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल अब बेहद करीब है और क्रिकेट फैंस इस रोमांचक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों टीमों के पास शानदार गेंदबाजी अटैक मौजूद है, जो इंग्लैंड की परिस्थितियों में बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पास पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर सकते हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम में लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा और डेन पैटरसन जैसे धारदार गेंदबाज मौजूद हैं। ऐसे में फाइनल में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।

साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में

दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहली बार पहुंची है। इस सीजन में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 7 मैच जीते और 69.44 प्रतिशत अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही। फाइनल से पहले टीम अपनी तैयारियों को मजबूत करने के लिए अरुंडेल में जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रैक्टिस मैच भी खेल रही है।

इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी टीमों को हराया, जबकि भारत के खिलाफ सीरीज ड्रॉ रही। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।


WTC Final 2025: कब, कहां और कितने बजे?

  • मुकाबला: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल

  • तारीख: 11 जून 2025

  • स्थान: लॉर्ड्स, लंदन

  • समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से, टॉस 3:00 बजे होगा

कहां देखें लाइव मैच?

  • टीवी ब्रॉडकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (भारत में)

  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो सिनेमा और हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध


दोनों टीमों का संभावित स्क्वाड

दक्षिण अफ्रीका:
बावुमा (कप्तान), डी ज़ोरज़ी, मार्कराम, मुल्डर, जानसन, रबाडा, महाराज, एनगिडी, बॉश, वेरिन्ने, बेडिंगहैम, स्टब्स, रिकेलटन, मुथुसामी, पैटर्सन

ऑस्ट्रेलिया:
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मैट कुह्नमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *