पलपल इंडिया प्रतिनिधि। एलन मस्क हमेशा ही सुर्ख़ियों में बने रहते हैं जिससे वे सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। दरअसल इस बार एलन माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स पाने वाले शख्स बन चुके हैं। उन्हें 200 मिलियन लोग एक्स पर फॉलो करते हैं।
इसके साथ ही एलन मस्क (X) पर 200 मिलियन फॉलोअर्स पाने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। 2022 में एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म में कई सारे बदलाव किए। जिसमें सबसे बड़ा बदलाव उन्होंने ट्विटर का नाम बदलकर X रखा। एक्स एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जहां उपयोगकर्ता संक्षिप्त रूप में टेक्स्ट, छवि और वीडियो अपडेट साझा कर सकते हैं। इसे ट्विटर के नाम से भी जाना जाता था।