माँ नर्मदा के तट पर योगा करके योगप्रेमियों में दिखा ख़ासा उत्साह, सूर्योदय के साथ ही भेड़ाघाट में दिखी भीड़

By: PalPal India News
June 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर के विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट धुआंधार में योग प्रेमियों ने योग अभ्यास किया प्रकृति के बीच में योगा करके योग साधकों की अनुभूति अलग थी कल कल बहती नर्मदा के बीच योग करने का अनुभव ही बहुत अलग था।

आपको बता दे विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में विश्व प्रसिद्ध नर्मदा तट के धुआंधार जल प्रपात के पास योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भेड़ाघाट के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच 21 जून को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, जिसकी थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ – जिसमें ‘योग संगम’ शामिल है -। मां नर्मदा की कल-कल, छल-छल सुमधुर ध्वनि के बीच योग साधकों ने ताड़ासन, शशांक आसन, त्रिकोणासन, वज्रासन, पादहस्तासन, शलभासन, भुजंगासन, सेतु बंध आसन समेत नाड़ी शोधन प्राणायाम, भ्रामरी और अन्य महत्वपूर्ण आसन योग और प्राणायाम कराए गए। योग मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। योग न केवल स्वास्थ्य, बल्कि दैनिक तनाव प्रबंधन की दृष्टि से भी उपयोगी है। भेड़ाघाट के धुंआधार जल प्रपात का मनोरम तट आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भेड़ाघाट में आयोजित योग कार्यक्रम हाजारो योग प्रेमियों का गवाह बना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों में योग के प्रति काफी उत्साह दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *