सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में जैसे WhatsApp, Telegram, Facebook, फोटो-वीडियो डाउनलोड करते ही खाली होगा बैंक अकाउंट

By: PalPal India News
April 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में जैसे WhatsApp, Telegram, Facebook,पर इन दिनों नया स्कैम चल रहा है। फोटो और वीडियो डाउनलोड करते ही आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। दूरसंचार विभाग ने इसे लेकर यूजर्स को चेताया है। हैकर्स इन दिनों फोटो और वीडियो के जरिए यूजर्स के फोन में खतरनाक मेलवेयर यानी वायरस भेज देते हैं, जो उनके बैंक अकाउंट की डिटेल चुरा लेता है।

DoT ने यूजर्स को नए तरह के स्कैम से सावधान रहने के लिए कहा है। दूरसंचार नियामक ने लोगों को WhatsApp, Telegram जैसे इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप से फोटो, वीडियो आदि डाउनलोड करने से भी मना किया है।दूरसंचार विभाग ने इस तरह के स्कैम से बचने के लिए कुछ उपाय भी बताए हैं।

नया खतरनाक स्कैम

स्मार्टफोन इन दिनों यूजर्स की जरूरत ही नहीं बल्कि उनके जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। 21 वी सदी में फोन का इस्तेमाल यूजर्स केवल कॉलिंग के लिए नहीं करते हैं, बल्कि इसके जरिए UPI ट्रांजैक्शन, बैंक आदि को भी एक्सेस कर सकते हैं। ऐसे में आजकल बहुत सारे फ्रॉड हो रहे है जिनसे लोगो का अकाउंट खाली हो जाता है और वे कुछ नहीं कर पाते। स्कैमर्स हमेशा नए-नए तरीके अपनाकर लोगों के साथ Scam करने की कोशिश में लगे रहते हैं। इस तरह के स्कैम को Steganography का नाम दिया गया है।

इसी क्रम में दूरसंचार विभाग ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए फ्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्कैमर्स आपको किसी इन्वाइट या फिर ऑफर आदि के नाम पर WhatsApp, Telegram, Facebook Messenger, Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके फोटो या वीडियो शेयर करते हैं। यूजर्स नए ऑफर या फिर इन्वाइट आदि को देखकर उन फोटो या वीडियो को फोन में डाउनलोड करते हैं। ऐसा करते ही स्कैमर्स यूजर्स के फोन में खतरनाक वायरस इंजेक्ट कर देते हैं और उनके फोन का एक्सेस ले लेते हैं।

फोटो-वीडियो के जरिए फोन हैक

कई बार यूजर्स पता भी नहीं होता है और उनके फोन में WhatsApp, Instagram जैसे ऐप्स के जरिए फोटो और वीडियो ऑटोमैटिक डाउनलोड हो जाते हैं। ऐसे यूजर्स को इन ऐप्स की सेटिंग्स में जाकर फोटो और वीडियो को ऑटोमैटिक डाउनलोड होने वाले ऑप्शन को बंद करना होगा। इससे यूजर्स को दो तरह के फायदे होंगे। पहला ये कि उनके फोन का डेटा जल्दी खत्म नहीं होगा और दूसरा इस तरह के स्कैम से बचा जा सकेगा।

कैसे बचें इस स्कैम से?

दूरसंचार विभाग ने यूजर्स को किसी भी अनजान नंबर से आए फोटो, ऑडियो और वीडियो को डाउनलोड करने से मना किया है। इस तरह के मीडिया फाइल्स के साथ स्कैमर्स एक लिंक भी यूजर को शेयर करते हैं। जाने-अनजाने में ये लिंक यूजर्स ओपन कर देते हैं, जिसके जरिए यूजर्स के फोन का एक्सेस हैकर्स के पास पहुंच जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *