YouTube बंद करेगा अपना Trending पेज, इससे क्रिएटर्स की कमाई पर पड़ेगा बड़ा असर

By: PalPal India News
July 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिYouTube कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। करीब 10 साल बाद यूट्यूब अपना ट्रेंडिंग पेज इस महीने बंद करने जा रहा है। यूट्यूब ट्रेंडिंग पेज के अलावा, ट्रेंडिंग नाउ सेक्शन भी बंद कर रहा है। अब अगर यूट्यूब ट्रेंडिंग पेज हटाने जा रहा है, तो क्या नया जोड़ने की योजना बना रहा है? आपको बता दें कि वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब जल्द ही ट्रेंडिंग पेज बंद कर अपने व्यूअर्स के लिए ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियो, वीकली टॉप, पॉडकास्ट शो और ट्रेंडिंग मूवी ट्रेलर इंट्रोड्यूस करेगा। मिली जानकारी के अनुसार, YouTube निकट भविष्य में और भी सेक्शन पेश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *