YouTube की नई पॉलिसी: 15 जुलाई से कई वीडियो की कमाई होगी बंद

By: PalPal India News
July 11, 2025

अगर आप यूट्यूब पर कंटेंट बनाते हैं या रेगुलर दर्शक हैं, तो आपके लिए यह एक अहम खबर है। YouTube 15 जुलाई 2025 से अपनी मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इस नई नीति का उद्देश्य ऐसे कंटेंट से होने वाली कमाई को रोकना है जो बिना किसी रचनात्मक मेहनत के या एक जैसे पैटर्न पर बार-बार बनाए जाते हैं।

कौन-से वीडियो अब नहीं होंगे मोनेटाइज?

YouTube अब ऐसे कंटेंट को कमाई के योग्य नहीं मानेगा जो ओरिजिनल न होकर दोहराव वाले, कम गुणवत्ता वाले या पूरी तरह ऑटोमेटेड तरीके से बनाए गए हों। खासतौर पर निम्न प्रकार के वीडियो पर असर पड़ेगा:

  • रिपीटिटिव कंटेंट: ऐसे वीडियो जिनका पैटर्न हर बार एक जैसा हो और जिनमें कोई नई जानकारी या एंगल न हो।

  • कॉपी-पेस्ट या कंपाइलेशन वीडियो: दूसरों के कंटेंट को जोड़कर बनाए गए वीडियो, जिनमें खुद का योगदान बेहद कम हो।

  • कमेंट्री रहित रिएक्शन वीडियो: ऐसे रिएक्शन वीडियो जिनमें क्रिएटर की कोई राय, भाव या विश्लेषण शामिल नहीं होता।

  • AI-जनरेटेड वीडियो: केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बिना किसी इंसानी संपादन या मेहनत के बनाए गए वीडियो।

  • टेम्पलेट-बेस्ड वीडियो: एक ही टेम्पलेट में बस विजुअल बदलकर तैयार किए गए वीडियो, जिनमें रचनात्मकता न के बराबर हो।

क्या है YouTube का नया नियम?

YouTube का सीधा संदेश है — “कमाई तभी होगी, जब कंटेंट में आपकी अपनी सोच और मेहनत झलकती हो।”
यदि आप किसी दूसरे स्रोत से वीडियो क्लिप या ऑडियो लेते हैं, तो आपको उसमें नया दृष्टिकोण, विश्लेषण, रचनात्मकता या मनोरंजन जोड़ना होगा। सिर्फ क्लिप्स को जोड़ने से या टेम्पलेट बदलने से अब YouTube पैसे नहीं देगा।

क्रिएटर्स के लिए अलर्ट

इस बदलाव से उन क्रिएटर्स को सतर्क हो जाना चाहिए जो अभी तक मोनेटाइजेशन के लिए रिपीटेड या थर्ड-पार्टी कंटेंट पर निर्भर थे। यूट्यूब अब ओरिजिनलिटी और वैल्यू को ही कमाई का आधार बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *