Accident: बाइक और पानी के टैंकर की टक्कर में बाइक सवार 3 छात्रों की मौत

By: PalPal India News
September 22, 2025

Accident: ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 क्षेत्रान्तर्गत रविवार, 21 सितंबर 2025 की देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी. चुहरपुर अंडरपास के पास तीन छात्र अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से खाना खाने जा रहे थे. उनकी बाइक पेड़ों को पानी देते हुए धीरे-धीरे चल रहे पानी के टैंकर से टकरा गई. हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाके में दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है। एक पानी के टैंकर और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार तीन छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों छात्र गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के छात्र थे। आइए जानते हैं इस हादसे के बारे में सबकुछ।

Accident
Accident
Accident: कैसे हुआ हादसा?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दर्दनाक हादसे की ये घटना रविवार की रात को बीटा-2 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के चुहड़पुर अंडरपास के करीब हुई है। तीनों छात्र खाना लाने के लिए बाइक से पूर्वांचल सोसाइटी के पास एक ढाबे पर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पेड़ों को पानी दे रहे एक टैंकर से टकरा गई।

Accident: डॉक्टरों ने किया मृत घोषित?

पुलिस के मुताबिक, सड़क हादसे में बाइक सवाल तीनों छात्र बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एक छात्र को गंभीर हालत में एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया।

Accident
Accident
Accident: पुलिस के अनुसार मृतक छात्रों की पहचान इस प्रकार हुई
1. स्वयं सागर (उम्र 19 वर्ष) पुत्र संजय सागर, निवासी पंचवटी कॉलोनी, गाजियाबाद
2. कुश उपाध्याय (उम्र 21 वर्ष) पुत्र रामकुमार उपाध्याय, निवासी खुदुरा, थाना घमौर, जिला गाजीपुर.
3. समर्थ पुंडीर (उम्र 18 वर्ष) पुत्र सुनील पुंडीर, निवासी सैटेलाइट कॉलोनी, बरेली.
तीनों छात्र निजी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत थे. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुँचाया गया. चिकित्सकों ने स्वयं सागर और कुश को मृत घोषित कर दिया. जबकि समर्थ की हालत गंभीर होने पर उसे अन्य अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई.
Accident: छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुँच गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है. पानी का टैंकर सड़क पर धीमी गति से पेड़ों को पानी दे रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ. अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.इस दर्दनाक दुर्घटना से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *