सतना में शॉर्ट एनकाउंटर से हड़कंप, कुख्यात बदमाश अच्छू गौतम पुलिस मुठभेड़ में घायल

By: PalPal India News
May 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिसतना जिले के जैतवारा थाना परिसर में प्रधान आरक्षक पर गोली चलाने के आरोपी अच्छू शर्मा उर्फ आदर्श को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ टिकुरी-अकौना मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे हुई। आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सिरफिरा है। इंटेलिजेंस विंग से 2 मई की रात उसकी लोकेशन मिली। घेराबंदी करने पर उसने कट्टे से फायर किया। एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बच गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जाएगी। आरोपी अच्छू मोबाइल इस्तेमाल नहीं करता, इस वजह से उसकी लोकेशन मिलना चैलेंजिंग था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी अच्छू की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग लोकेशन पर दस पुलिस पार्टियां सर्चिग में लगाई गई थीं। आरोपी के पास दो कट्टे होने की भी जानकारी पुलिस को थी। अच्छू के पकड़ में आते ही उसे पुलिस सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। दूसरी ओर एसएचओ मिश्रा को भी भर्ती कराया गया है।

पुलिस को अच्छू के टिकुरी-अकौना मार्ग के पास ईंट-भट्ठे छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद फौरन पुलिस टीमों ने ईंट-भट्ठे को घेर लिया। तभी आरोपी ने अचानक सामने आकर एसएचओ कोटर की ओर गोली चलाई। एसएचओ ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में कर लिया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता भी रात में जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस टीम का हाल-चाल जान। सीएसपी महेंद्र सिंह और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहे।

One response to “सतना में शॉर्ट एनकाउंटर से हड़कंप, कुख्यात बदमाश अच्छू गौतम पुलिस मुठभेड़ में घायल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *