up news:11 साल के बेटे के साथ बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से कूदी माँ, हमारी लिए अपनी जिंदगी खराब न करो चिट्ठी में लिखा

By: PalPal India News
September 13, 2025

up news:  के ग्रेटर नोएडा में एक महिला अपने 11 साल के बेटे के साथ बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से कूद गई। महिला का नाम साक्षी था और घटना के वक्त पति भी घर पर मौजूद थे।

up news: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक सोसाइटी की 13वीं मंजिल से कूद कर मां-बेटे ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जिसे लेकर मां काफी परेशान रहा करती थी। पिछले 10 वर्षों से मां लगातार अपने बेटे का इलाज करा रही थी। इस बीच आज शनिवार को सुबह 10 बजे बिसरख थाना क्षेत्र की ऐस सिटी सोसाइटी में दोनों ने 13वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया है। महिला की उम्र तकरीबन 37 साल बताई जा रही है।

up news:
up news:
up news: महिला की लिखी हुई आखिरी चिट्टी मिली

मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे ही देखा, तुरंत महिला के पति और पुलिस को खबर दी। घटना के वक्त महिला के पति घर पर ही थे और सो रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को मौके से महिला की लिखी हुई आखिरी चिट्टी भी मिली है। बताया जा रहा है कि महिला का बेटा मानसिक तौर पर बीमार था, जिसकी वजह से वह परेशान रहती थी। बेटे का इलाज भी चल रहा था लेकिन आखिकर उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया।

up news: नीचे गिरते ही हुई मौत

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत ऐस सिटी सोसाइटी में एक महिला साक्षी चावला पत्नी दर्पण चावला (उम्र 37 वर्ष) निवासी ऐस सिटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौतमबुद्धनगर व उनके पुत्र दक्ष चावला पुत्र दर्पण चावला (उम्र 11 वर्ष) ने 13वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मां और बेटे दोनों की नीचे गिरते ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

up news:
up news:
up news: मौके से सुसाइड नोट हुआ बरामद

जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम साक्षी चावला था, जो इस अपार्टमेंट में अपने पति दर्पण चावला और 11 साल के बेटे के साथ रहती थी। दर्पण पेशे से सीए हैं। पुलिस को मौके से साक्षी की आखिरी चिट्ठी मिली है, जिसे उन्होंने अपने पति के लिए लिखकर छोड़ा था। साक्षी ने इस चिट्ठी में लिखा है, ‘आपको परेशान नहीं करना चाहते हम, लेकिन हमारी वजह से आप अपनी जिंदगी खराब मत करिए। हम दुनिया छोड़कर जा रहे हैं सॉरी।

किसी को भी हमारी मौत का जिम्मेदार ना माना जाए।’ पास-पड़ोस और परिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि साक्षी का बेटा मानसिक तौर पर बीमार था। पति-पत्नी ने उसका काफी इलाज कराया लेकिन कहीं से कोई आराम नहीं मिला। इस वजह से साक्षी अक्सर परेशान रहती थी। साक्षी ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिलाओं से भी इस बारे में बताया था। एक मां-बेटे की इस तरह मौत से सोसाइटी में सदमे का माहौल है।

up news:
up news:
up news: मानसिक रूप से विक्षिप्त था बच्चा

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक लड़का मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बताया जा रहा है कि जो सुसाइड नोट पुलिस को बरामद हुआ है, उसमें पत्नी ने अपने पति के लिए सॉरी लिख कर कहा कि हम यह दुनिया छोड़कर जा रहे हैं। हमारी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं माना जाए।

महिला का पति गुरुग्राम में CA है। घटना के समय वह अपने कमरे में था। पति करीब सुबह 9 बजे उठा और उसने अपनी पत्नी से बेटे को दवा देने के लिए कहा और फिर वह कमरे में चला गया। इसी दौरान पत्नी ने छलांग लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *