भोपाल क्राइम ब्रांच ने टीकमगढ़ जिले में संचालित 2 अवैध हथियार फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया

By: PalPal India News
September 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भोपाल क्राइम ब्रांच ने टीकमगढ़ जिले में संचालित 2 अवैध हथियार फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया  भोपाल क्राइम ब्रांच ने संगठित अंतर्राज्यीय हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए टीकमगढ़ जिले में संचालित दो अवैध हथियार फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में लेथ मशीनें, वेल्डिंग मशीनें, अधबने हथियार, पिस्टल, कट्टे और भारी मात्रा में कलपुर्जे बरामद किए गए हैं।

निशातपुरा क्षेत्र में दबिश के दौरान क्राइम ब्रांच ने तीन संदिग्धों को पकड़ा, जिनके पास से चोरी के वाहन और हथियार मिले। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मुख्तार खान अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल है। मुख्तार से बरामद पिस्टल की जांच में पता चला कि यह हथियार उसे टीकमगढ के रहने वाले सुरेंद्र विश्वकर्मा  से मिला था। इसी सुराग के आधार पर टीम ने टीकमगढ़ में छापेमारी की और अवैध फैक्ट्री का खुलासा हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी यह काम एक लंबे समय से कर रहे थे। इन हथियारों की यूपी तक सप्लाई की जा रही थी।

One response to “भोपाल क्राइम ब्रांच ने टीकमगढ़ जिले में संचालित 2 अवैध हथियार फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *