Tikamgarh: शादी के 12 दिन बाद ही दूल्हे के काम पर जाते ही कैश लेकर छत से भागने लगी लुटेरी दुल्हन, पड़ोसियों ने पकड़ा

By: PalPal India News
September 30, 2025

Tikamgarh: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से लुटेरी दुल्हन की ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन कर आप भी हैरान रह जायेंगे. यहां एक युवक ने 1 लाख 89 हजार रुपये देकर शादी की थी. जब युवक काम से बाहर गया तो दुल्हन ने घर से कैश उठाया. फिर छत के रास्ते भागने लगी. मगर तभी पड़ोसी ने उसे भागते देख लिया. पड़ोसी ने दुल्हन को पकड़ा और शोर मचा दिया.

Tikamgarh: छत के रास्ते भाग रही थी दुल्हन

टीकमगढ़ में युवकों की शादी ने होना एक बडी समस्या बनती जा रही है। अगर किसी माध्यम से शादी हो भी रही है तो उसमें फ्राड हो रहे हैं। इस क्रम में टीकमगढ़ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी के बाद दुल्हन घर से भागने की फिराक में थी। छत के रास्ते भाग रही दुल्हन को जब पड़ोसियों ने पकड़ लिया, तो वहां जोरदार हंगामा मच गया। विवाह के नाम पर ठगी का शिकार हुआ युवक परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा और इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़ित युवक के मुताबिक 1 लाख 80 हजार रूपये देकर उसने मंदिर में शादी की थी।

Tikamgarh
Tikamgarh

बाद में दुल्हन ने कहा- मैं शादी नहीं करना चाहती थी. मुझे कुछ समय अपने मायके में रहना है. दूल्हे ने फिर तंग आकर उसे छोड़ दिया. कहा- तुम चली ही जाओ. मगर अब दूल्हा अपने पैसे वापस मांग रहा है. उसका कहना है कि मुझे मेरे रुपये चाहिए, जो मैंने दुल्हन के परिवार को दिए थे.

Tikamgarh: शादी के एवज में 1 लाख 80 हजार रुपए देना तय हुआ था

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मझपुरा के रहने वाले मनीष जैन ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. मनीष ने बताया कि वह 41 साल का है. उसकी शादी नहीं हो रही थी. वह मंडी में अनाज की खरीद करता है. विधवा मां की सेवा के लिए वह विवाह करना चाहता था. ऐसे में उसके दोस्त मनोहर लोधी निवासी नारायणपुर और रामस्वरूप लोधी निवासी डारगुवां थाना बल्देवगढ़ ने अपने परिचित एक अन्य महिला रीता लोधी निवासी पठराई के साथ मिलकर उसकी शादी कराने का प्रलोभन दिया था.

इन लोगों ने अनसुइया भुई निवासी जिला बलांगी उड़ीसा को अपनी साली बता कर उससे शादी की बात कराई थी. शादी के एवज में 1 लाख 80 हजार रुपए देना तय हुआ था. इसके बाद यह लोग 11 सितंबर को टीकमगढ़ आए. यहां पर कोर्ट मैरिज का आवेदन देने के बाद कुण्डेश्वर में विवाह कराया गया. यहां से यह लोग 1.80 लाख रुपए लेकर चले गए.

Tikamgarh
Tikamgarh
Tikamgarh: भाग रही थी दुल्हन

मनीष ने बताया कि 23 सितंबर को वह अपने काम पर चला गया और उसकी मां सो रही थी. उसी समय अनसुइया 6 हजार रुपए लेकर घर की छत से भाग निकली. वह बाजू के घरों की छत से होकर भाग रही थी ऐसे में पड़ोसी ने उसे पकड़ लिया और सूचना दी. इस पर वह पड़ोसी के घर गया और अनसुइया को साथ लेकर आया. भागने का कारण पूछने पर अनसुइया ने बताया कि वह उसके साथ शादी करना नहीं चाहती थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *