हरदी गांव के 50 घरों में भरा बारिश का पानी,गृहस्थी का सामान डूबा ग्रामीणों ने पक्के घरों की छतों में ली शरण

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सिहोरा लगातार हो रही बारिश का कहर सिहोरा तहसील के आखिरी गांव हरदी में देखने को मिला। मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई बारिश के चलते हरदी गांव के 50 घरों में बारिष का पानी भर गया। घरों के डूबने से ग्रामीणों की गृहस्थी का सामान बरबाद हो गया। अपनी जान बचाने […]

युवाओं के हित में है अग्निपथ योजना,बोले रिटायर्ड मेजर जनरल निश्चय राउत

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। भूतपूर्व सैनिक संघ म.प्र. द्वारा अग्निपथ योजना के संबंध में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। मीडिया को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से सेवानिवृत्त मेजर जनरल निश्चय राउत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना देश के युवाओं के साथ-साथ देश के भी हित में है और अग्निवीरों […]

बाजनामठ स्थित काल भैरव मंदिर में हुई चोरी, हनुमान जी की मूर्ति का चांदी का मुखौटा ले गए चोर

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर की पुलिस इतनी लापरवाह हो चुकी है कि 6 महीने में कई बार चोरी होने के बाद भी एक बार भी एफआईआर दर्ज नहीं की। बाजना मठ के काल भैरव मंदिर से इस बार चोरों ने हनुमान जी का चांदी का मुखौटा पार कर दिया। मंदिर के पुजारी भक्तों के साथ […]

सड़क पर उतरे मूंग की फसल न तुलने से परेशान किसान,खरीदी केंद्र में बारदाना न होने की बताई गई समस्या

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गोटेगांव समर्थन मूल्य पर मूंग की फसल बेचने आए किसान बारदाना न होने के कारण तीन दिनों से परेशान है इसे लेकर किसानों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि हम प्रदर्शन इसलिए कर रहे है क्यूंकि तीन दिन से वेयर हाउस बंद है और लाइट भी बंद […]

बारिश ने दिखाया रौद्र रूप, पानी पानी हुआ बेलखेड़ा,घरों और दुकानों में भरा पानी

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बेलखेड़ा जबलपुर जिले के बेलखेड़ा में बारिश का रौद्र रूप इस कदर देखने को मिला कि चौतरफा पानी ही पानी नजर आया। खेतों में लगी मक्का एवं अरहर की फसल डूब गई, किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। वही शासकीय उचित मूल्य की दुकान में रखा खाद्यान्न भी पानी में […]

वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद श्याम पटेल ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन,नगर निगम कार्यालय पहुंचकर आयुक्त से की चर्चा

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास वार्ड में पुराने दरोगा को वापस पाने के लिए पार्षद श्याम पटेल ने शर्ट उतार कर नगर निगम में प्रदर्शन किया वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद श्याम पटेल अर्धनग्न होकर नगर निगम पहुंच गए और आयुक्त कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनके समर्थक भी उनके साथ थे। […]

मकान पर गिरी भारी भरकम चट्टान,लाखों का नुकसान,प्रेम सागर के साहू मोहल्ले में घटना से हड़कंप

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर लगातार हो रही बारिश अब लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। प्रेम सागर के साहू मोहल्ले में सोमवार की रात एक चट्टान खिसक गई और एक घर पर गिर गई, जिससे तीन कमरे पूरी तरह से मलबे में बदल गए। चट्टान खिसकने से लोगों को ऐसा लगा जैसे भूकंप आ […]

भारी बारिश से नर्मदा उफनाई,घाटों तक आया पानी,बारिश से गौरीघाट में बाढ़ के हालात

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में सावन ने आते ही शहर को तरबतर कर दिया। बीते 24 घंटे में करीब पांच इंच बारिश हो चुकी है। रात भर बादल उमड़-घुमड़ कर बरसते रहे। रविवार की रात से बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ मंगलवार की दोपहर तक जारी रहा। जबलपुर सहित संभाग के कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, […]

लगातार बारिश से जलमग्न हुए शहर के कई इलाके,बुलडोजर लेकर पानी निकलवाने पहुंचे पार्षद

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बारिश से पहले जल प्लावन की स्थिति ठीक कर ली गई है, शहर में कहीं भी जल भराव जैसे हालत नहीं बनेंगे। नगर सत्ता के इस दावे की पोल भाजपा पार्षद ने ही खोलकर रख दी है। महाराणा प्रताप वार्ड के पार्षद जीतू कटारे ने अपनी ही नगर सरकार की पोल खोलकर […]

गोटेगांव में भारी बारिश का दौर जारी, सावन की पहली झड़ी में ही जलमग्न हुआ नगर! देखे विडियो

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गोटेगांव में सावन के प्रथम सोमवार से हुई भारी बारिश ने नगर पालिका परिषद के दावों की पोल खोल दी है। पहली बारिश में ही शहर के अनेक घरों में पानी भर गया। शहर के भगत सिंह वार्ड और अन्य वार्डों में जल भराव की स्थिति बनी है देर रात से हो […]