पलपल इंडिया प्रतिनिधि। Apple का फ़ोन लेने वालों के लिए Apple की तरफ से iPhone 16 Plus की कीमत में बड़ा प्राइस कट किया गया है आपको बता दे कुछ दिन पहले ही iPhone 17 सीरीज लॉन्च हुई है। लेकिन पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 और iPhone 16 Plus की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की गई है। साथ ही, इन दोनों फोन पर इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। एप्पल के ये दोनों पुराने आईफोन कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर काफी सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। iPhone 16 और iPhone 16 Plus को कंपनी ने पिछले साल पेश किया था।
पिछले साल iPhone 16 को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं, iPhone 16 Plus को 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था इन दोनों फोन की कीमत 10,000 रुपये कम हो गई है। अब ये क्रमशः 69,900 रुपये और 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में आते हैं। एप्पल स्टोर पर इन दोनों फोन की खरीद पर 5,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से iPhone 16 को 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इसके साथ ही अगर, आप अपना कोई पुराना फोन एक्सचेंज कराते हैं तो आपको ये आईफोन 16 सीरीज और भी सस्ते में मिल सकती है।
एप्पल की ये आईफोन 16 सीरीज सिरैमिक शील्ड के साथ आती है। इन दोनों फोन में A18 Bionic चिपसेट दिया गया है। ये दोनों ही फोन 6 कोर CPU और 5 कोर GPU से लैस हैं। इनमें 16 कोर न्यूरल इंजन दिया गया है। iPhone 16 और iPhone 16 Plus में सुपर रेटिना XDR रेटिना डिस्प्ले दिया गया है। ये दोनों फोन डायनैमिक आईलैंड फीचर से लैस हैं। आईफोन 16 में 6.1 इंच की और आईफोन 16 प्लस में 6.7 इंच की स्क्रीन दी गई है। ये दोनों ही फोन एल्युमीनियम फ्रेम, एक्शन बटन, कैमरा कंट्रोल बटन जैसे फीचर्स से लैस हैं।
iPhone 16 और iPhone 16 Plus के फ्रंट में 12MP का ट्रू डेप्थ कैमरा दिया गया है। फोन के बैक में एडवांस डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का मेन फ्यूजन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा मोड कैमरा दिया गया है। इन दोनों फोन में 30W USB Type C चार्जिंग दिया गया है। इसके अलावा 22W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
yb7nga