Rajasthan: बी-403 फ्लैट में आग लगने से दो नाबालिगों की दर्दनाक मौत, सैफ अली खान की फिल्म में बचपन का रोल निभाने वाला था

By: PalPal India News
September 29, 2025

Rajasthan: राजस्थान के कोटा जिले में रविवार 28 सितम्बर को दर्दनाक हादसा हो गया. दर्दनाक घटना में टीवी कलाकार वीर शर्मा और उनके भाई शौर्य शर्मा की आग लगने से मौत हो गई। आग अनंतपुरा इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में लगी जिसमें दोनों बच्चे अकेले थे। धुएं से दम घुटने के कारण उनकी जान गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।

Rajasthan: दोनों की मौत धुएं से दम घुटने की वजह से हुई

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दीप श्री अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी-403 में भीषण आग लगने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई. हादसे के समय दोनों बच्चे कमरे में सो रहे थे और दम घुटने से उनकी जान चली गई. घटना के वक्त उनके पिता घर पर नहीं थे, वे जागरण कार्यक्रम में गए हुए थे, जबकि मां किसी काम से मुंबई गई हुई थीं. मृतकों में टीवी का बाल कलाकार वीर शर्मा भी शामिल है.

Rajasthan
Rajasthan

बताया जा रहा है कि आग चौथी मंजिल पर लगी थी जहां उस समय दोनों बच्चे अकेले थे। पुलिस का कहना है कि दोनों की मौत धुएं से दम घुटने की वजह से हुई। पड़ोसियों ने धुआं निकलते देखा तो दरवाजा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Rajasthan: दरवाजा खोला गया तो अंदर आग लगी हुई थी

पड़ोसियों ने फ्लैट से धुआं निकलता देखा और पिता को सूचना दी. जब दरवाजा खोला गया तो अंदर आग लगी हुई थी और धुंआ पूरे घर में फैल चुका था. सूचना पर अनंतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी. शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया.

Rajasthan
Rajasthan
Rajasthan: आग शॉर्ट सर्किट से लगी

एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी और बच्चों की मौत दम घुटने से हुई. घटना के समय कमरे में एसी चालू था और गेट-खिड़कियां बंद थीं. आग से एयर कंडीशनर, सोफा, एलईडी टीवी और अन्य विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए.

Rajasthan: सैफ अली खान की फिल्म में बचपन का रोल निभाने वाला था

मृतकों की पहचान 15 वर्षीय शौर्य शर्मा और 10 वर्षीय वीर शर्मा के रूप में हुई है. शौर्य आईआईटी की तैयारी कर रहा था, जबकि वीर टीवी सीरियल श्रीमद रामायण में भरत का किरदार निभा चुका था. वह जल्द ही सैफ अली खान की आने वाली फिल्म में उनके बचपन का रोल निभाने वाला था.

Rajasthan
Rajasthan
Rajasthan: दोनों बच्चों की आंखें दान करवाएंगे

फिलहाल बच्चों की मां मुंबई से कोटा लौट रही हैं. पिता ने इच्छा जताई है कि दोनों बच्चों की आंखें (आई डोनेट) दान करवाई जाएं. पोस्टमार्टम मां के आने के बाद ही करवाया जाएगा. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है.

Rajasthan: मां भी हैं अभिनेत्री

वीर शर्मा टीवी सीरियल वीर हनुमान में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके थे और जल्द ही एक फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान के बचपन का रोल निभाने वाले थे। उनका भाई शौर्य IIT की तैयारी कर रहा था। दोनों की मां रीता शर्मा, जो मुंबई में अभिनेत्री हैं वो उस समय शूटिंग पर थीं। जबकि पिता जितेंद्र शर्मा कोचिंग संस्थान के कार्यक्रम में गए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *