Bargi Dam: मध्य प्रदेश के मंडला-डिंडोरी में तेज हुई बारिश से बरगी का कैचमेंट एरिया लबालब हो गया है. बरगी बांध में जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा है. बरगी बांध के पांच गेट खोले गए हैं थे, जिससे पानी की निकासी हो रही है. बारिश से कैचमेंट एरिया मे आने वाले पानी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आज 12 सितम्बर शुक्रवार को सुबह 10 बजे 5 गेटों के अलावा 4 और गेट खोल दिए गए हैं. इससे दोगुना पानी की निकासी हो रही है. बरगी प्रबंधन के मुताबिक एक हजार से अधिक क्यूमेक पानी निकल रहा है.

बरगी बांध में लगातार बारिश के बाद पानी बढ़ने पर उसके 9 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे नर्मदा नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. Bargi Dam से बड़ी मात्रा में पानी निकाला जा रहा है ताकि जलस्तर को नियंत्रित किया जा सके और जलस्तर को बांध के निर्धारित स्तर के नीचे रखा जा सके. बरगी एई आरआर रोहित के मुताबिक शुक्रवार सुबह बांध का जलस्तर 422.76 मीटर रिकार्ड किया गया है. बांध की जल उपयोगी क्षमता 3180 एमसीएम है.
वर्तमान में पानी की आवक 897 क्यूमेक है. बांध के जल स्तर को नियंत्रित रखने के लिए पांच गेटों से छोड़े जा रहे 395 क्यूमेक पानी जगह बढ़ाकर 1096 क्यूमेक कर दी गई है. इसके अलावा 4 अन्य गेट खोल दिए गए हैं. इससे बरगी बांध के कुल 9 गेटों से पानी की निकासी की जा रही है. अब बांध के 9 गेटों से 0.78 मीटर औसत उंचाई तक खुले रहेंगे. इससे नर्मदा के घाटों का जलस्तर 5-6 फीट बढ़ेगा.
फिलहाल बांध के निचले क्षेत्र के निवासियों से नर्मदा तट से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा डूब क्षेत्र में प्रवेश न करने की अपील करते हुए बताया कि बांध से पानी छोड़ने से नर्मदा नदी का जलस्तर चार से पांच फुट तक बढ़ सकता है। अगले तीन घंटे में बरगी बांध (Bargi Dam) का पानी गौरीघाट, तिलवारा घाट तक पहुंच सकता है।

डैम के गेट खोले जाने को लेकर जिला प्रशासन और बरगी बांध प्रबंधन ने नर्मदा नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। अपस्ट्रीम में नर्मदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बरगी बांध में पानी की आवक भी तेजी से हो रही है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध प्रबंधन ने पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। सुबह 11 बजे डैम का जलस्तर 417.40 मीटर पहुंच गया था।

मंडला और डिंडौरी जिलों में तेज बारिश के कारण बरगी बांध में पानी का जलस्तर लगातार बढ़ गया था.
बांध में जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए उसके 9 गेट खोलकर नर्मदा नदी में पानी छोड़ा गया.
बांध से पानी छोड़े जाने के बाद, नर्मदा नदी के निचले इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को नदी के किनारे न जाने की सलाह दी गई है.
बांध से पानी की निकासी को जरूरत के अनुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है.

Bargi Dam में पानी छोड़े जाने से नर्मदा नदी का जलस्तर 4 से 5 फीट तक बढ़ सकता है। इस वजह से जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, हरदा, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे न जाने की सलाह दी है।