हार्वर्ड के विदेशी छात्रों को राहत: अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन के आदेश पर लगाई अस्थायी रोक

वॉशिंगटन. अमेरिका के मैसाचुसेट्स में एक संघीय जज ने शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन के उस फैसले पर अस्थायी रोक लगा दी, जिसमें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए शिक्षा के दरवाजे बंद करने की बात कही गई थी। यह निर्णय उस वक्त आया जब अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) ने हार्वर्ड की स्टूडेंट […]

नीति आयोग की बैठक में बोले PM मोदी: “केंद्र और राज्य सरकारें टीम इंडिया की तरह मिलकर करें काम”

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए देश को विकसित बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के आपसी सहयोग पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर सभी राज्य और केंद्र सरकार मिलकर ‘टीम इंडिया’ की भावना से काम करें, तो देश […]

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर हादसा: खुदाई के दौरान मिट्टी ढही, दो महिलाओं की मौत

फरीदाबाद। हरियाणा के ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो पुरुष मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब निर्माणाधीन बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा ढह […]

ट्रंप प्रशासन का हार्वर्ड पर सख्त कदम, विदेशी छात्रों के दाखिले पर लगी रोक

वॉशिंगटन – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेते हुए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विज़िटर प्रोग्राम (SEVP) की मान्यता रद्द कर दी है। इस निर्णय का सीधा असर यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे करीब 6,800 अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर पड़ेगा, जिनमें 788 छात्र भारत से हैं। अब हार्वर्ड […]

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद

कश्मीर – जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू क्षेत्र स्थित सिंहपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ लगातार दूसरे दिन भी जारी है। जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में चार आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इस अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने शहादत दी है। सुरक्षाबलों की संयुक्त […]

एनएसई सीईओ ने की सीतारमण की सराहना, कहा– उनके कदम प्रेरणादायक

नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर उनके नेतृत्व और ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि एनएसई इस विजन को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने […]

देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में होंगे विकसित : पीएम मोदी

बीकानेर. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर में भारत माता के जयकारों के बीच कहा कि विकसित भारत का संकल्प और मजबूत हो रहा है। देशभर में विकास का महायज्ञ चल रहा है, हमारी सड़कें और रेलवे नेटवर्क विकसित हों, इसके लिए 11 सालों में अभूतपूर्व काम हुआ है। विकास कार्यों पर देश पहले से […]

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बीकानेर में किया 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

बीकानेर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विरासत और विकास के प्रतीक देश के पुनर्विकसित 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का राजस्थान के बीकानेर में उद्घाटन किया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल राजभवन से बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।समारोह में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 26 हजार करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। […]

दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट ओलावृष्टि की चपेट में, विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली. दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 उस वक्त एक गंभीर मौसम आपदा का शिकार हो गई, जब वह उड़ान के दौरान अचानक आए ओलावृष्टि तूफान (हेलस्टॉर्म) में फंस गई। इस भयावह अनुभव ने विमान में सवार 200 से अधिक यात्रियों की सांसें थमा दीं। विमान में मौजूद यात्री ओवैस मकबूल […]

तमिलनाडु में दर्दनाक सड़क हादसा: बस और टेंपो की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत

नई दिल्ली. तमिलनाडु के थंजावुर-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेंग्किपट्टी पुल के पास एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक सरकारी बस और एक प्राइवेट टेंपो वैन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो […]